देश

Delhi Budget 2023: विवाद के बीच आज पेश होगा दिल्ली का बजट, वित्त मंत्री कैलाश गहलोत केजरीवाल सरकार का देंगे लेखा-जोखा

दिल्ली के बजट को लेकर काफी वाद-विवाद के बाद केजरीवाल सरकार दिल्ली का बजट पेश करने जा रही है. बजट पेश करने को लेकर दिल्ली के वित्त मंत्री कैलाश गहलोत बजट टैब लेकर दिल्ली विधानसभा पहुंचे.

Delhi Budget 2023: विवाद के बीच आज पेश होगा दिल्ली का बजट,  वित्त मंत्री कैलाश गहलोत केजरीवाल सरकार का देंगे लेखा-जोखा

Delhi Budget 2023: दिल्ली के बजट को लेकर काफी वाद-विवाद के बाद केजरीवाल सरकार दिल्ली का बजट पेश करने जा रही है. बजट पेश करने को लेकर दिल्ली के वित्त मंत्री कैलाश गहलोत बजट टैब लेकर दिल्ली विधानसभा पहुंचे. बता दें कि इससे एक दिन पहले सीएम केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर बजट पर रोक लगाने का आरोप लगाया था.. केजरीवाल के इस आरोप को दिल्ली बीजेपी द्वारा गलत करार देते हुए कहा गया था कि केजरीवाल अपनी लापरवाही और नाकामी का ठीकरा केंद्र पर डाल रहे है. इस सारे प्रकरण के बाद आज दिल्ली का वार्षिक बजट प्रस्तुत होगा.

बता दें कि दिल्ली सरकार के बजट को केंद्रीय ग्रह मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है. सूत्रों के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा दिल्ली का वार्षिक बजट 2023-24 अनुमोदित कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि मंगलवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी को बजट के विषय पर एक पत्र भी लिखा था. आज दिल्ली सरकार का वार्षिक बजट 2023-24 दिल्ली सरकार के वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा.

Tweet:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 22, 2023 10:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).