Saket Court Firing: साकेत कोर्ट में फायरिंग पर भड़के केजरीवाल, मोदी सरकार को घेरा, कहा- दिल्ली में क़ानून व्यवस्था चरमरा गई है
राजधानी दिल्ली के साकेत में कोर्ट में सुबह-सुबह गवाही के लिए आई महिला पर फायरिंग हुई. फायरिंग की घटना के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने केंद्र की मोदी सरकार को घेरा है. केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा कि, दिल्ली में क़ानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गयी है.
Saket Court Firing: राजधानी दिल्ली के साकेत में कोर्ट में सुबह-सुबह गवाही के लिए आई महिला पर फायरिंग हुई. फायरिंग की घटना के बाद कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गई. क्योंकि फायरिंग की घटना में महिला गंभीर रूप से जख्मी हुई है. जिसके इलाजे के लिए दिल्ली के एम्स में भर्ती करवाया गया है. वहीं साकेत कोर्ट में महिला पर फायरिंग की घटना पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने केंद्र की मोदी सरकार को घेरा है. केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा कि, दिल्ली में क़ानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गयी है. दूसरों के कामों में अड़चन करने और हर बात पर गंदी राजनीति करने की बजाय सबको अपने अपने काम पर ध्यान देना चाहिये. और अगर नहीं सँभलता तो इस्तीफ़ा दे देना चाहिए ताकि कोई और कर ले। लोगों की सुरक्षा रामभरोसे नहीं छोड़ी जा सकती. बता दें कि आरोपी वकील के भेष में आया और अचानक से कोर्ट में गवाही देने आई महिला पर फायरिंग कर दिया. जिसके बाद कोर्ट में चीख पुकार के साथ ही अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गई.
Tweet:
दिल्ली में क़ानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गयी है। दूसरों के कामों में अड़चन करने और हर बात पर गंदी राजनीति करने की बजाय सबको अपने अपने काम पर ध्यान देना चाहिये। और अगर नहीं सँभलता तो इस्तीफ़ा दे देना चाहिए ताकि कोई और कर ले। लोगों की सुरक्षा रामभरोसे नहीं छोड़ी जा सकती। https://t.co/TRuPfYUqJU
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) April 21, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 21, 2023 11:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

