देश

Delhi School Closed: दिल्ली में भारी बारिश के चलते मंगलवार को बंद रहेंगे MCD के सभी स्कूल

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाको में तेज बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है. यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर पहुंच गया है. यमुना का जलस्तर बढ़ने से दिल्ली के कई इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है.

Delhi School Closed: दिल्ली में भारी बारिश के चलते मंगलवार को बंद रहेंगे MCD के सभी स्कूल
Rains | ANI

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर के कई इलाको में तेज बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है. यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर पहुंच गया है. यमुना का जलस्तर बढ़ने से दिल्ली के कई इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है. खासकर निचले इलाकों को और ज्यादा खतरा है. इस बीच भारी बारिश को देखते हुए दिल्ली में 11 जुलाई को सभी एमसीडी स्कूल, एमसीडी सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त स्कूल छात्रों के लिए बंद रहेंगे.

बता दें कि ताजा अपडेट के अनुसार, यमुना नदी का जलस्तर इस वक्त 205. 33 मीटर पर है. हथिनी बैराज से लगातार छोड़े जा रहे पानी के चलते यमुना नदी के जलस्तर में तेजी देखी जा रही है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2023 09:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).