देश

Delhi Rain: दिल्‍ली में बारिश बनी काल, सीरसपुर अंडरपास में पानी में डूबने से 2 बच्‍चों की मौत, शव बरामद

दिल्ली में बारिश के बीच सीरसपुर अंडरपास में नहाने के दौरान दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई है. डूबने वाले बच्चों के बारे में पुलिस को सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दोनों बच्चों के शव को बरामद कर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है.

Delhi Rain: दिल्‍ली में बारिश बनी काल, सीरसपुर अंडरपास में पानी में डूबने से 2 बच्‍चों की मौत,  शव बरामद
(Photo : X)

Delhi Rain: दिल्ली में मानसून की पहली बारिश ने जहां पूरे राजधानी को पानी-पानी कर दिया है. वहीं बारिश के बीच पानी में डूबने से हादसे भी हो रहे हैं. राष्‍ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में शनिवार को हुई भारी बारिश के चलते दिल्‍ली के सीरसपुर अंडरपास (Siraspur Underpass) में पानी भर गया. इसी बीच पानी में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई.

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, समयपुर बादली पुलिस स्‍टेशन को दोपहर 2  बजकर 25 मिनट पर सीरसपुर अंडरपास में एक 12 साल के बच्‍चे के डूबने की सूचना मिली. मौके पर पहुंची पुलिस को मेट्रो के पास स्थित सीरसपुर अंडरपास में करीब ढाई से 3 फीट तक पानी भरा हुआ था. दमकल विभाग की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया गया. जिसके बाद दो बच्चे पानी में डूबे पाए गए. जिनके  के शव को बरामद करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

अंडरपास में डूबने से दो बच्चों की मौत:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 29, 2024 06:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).