Delhi Student Suicide: 12वीं की परीक्षा में दो सब्जेक्ट में फेल होने पर परेशान होकर छात्रा ने नाले में कूदकर दी जान, शव बरामद
दिल्ली में सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में दो पेपर में फेल होने पर परेशान होकर एक छात्रा ने नाल में कूदकर ख़ुदकुशी कर ली. जिसका शव पुलिस ने बरामद किया है.
Delhi Student Suicide: दिल्ली में सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में दो पेपर में फेल होने पर परेशान होकर एक छात्रा ने नाल में कूदकर ख़ुदकुशी कर ली. दिल्ली पुलिस के अनुसार दो दिन पहले आये केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं परीक्षा में छात्रा दो पेपर में फेल हो गई थी. जिसके बाद वह अपने घर पर सुसाइड नोट छोड़कर चली गई है. परिवार वालों ने सुसाइड नोट बरामद करने के बाद 12 मई को स्थानीय पुलिस स्टेशन अमन विहार में शिकायत दर्ज करवाई थी. शिकायत दर्जके बाद पुलिस छात्रा की तलाश में थी. लेकिन किसी ने सूचना की दी एक लड़की का शव नाले में आधा डूबा हुआ है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस परिवार वालों को बुलाने के बाद पहचान करवाई तो मालूम पड़ा कि लापता छात्रा का ही शव है. मामले में पुलिस सीआरपीसी की धारा 174 के तहत केस दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है.
Tweet:
A 12th class student died by suicide by jumping in a drain after she got failed in two subjects. She had left home by leaving a suicide note & was reportedly missing since May 12. Her parents filed complaint near PS Aman Vihar. Her body was found half submerged in drain on May…
— ANI (@ANI) May 14, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2023 04:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

