Swati Maliwal Video: DCW प्रमुख स्वाति मालीवाल ने बयां किया अपने बचपन का दर्द, पिता पर लगाया यौन शोषण का आरोप
दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने अपने बचपन का दर्द बयां करते हुए बड़ा खुलासा किया है. एक कार्यक्रम में शामिल पहुंची स्वाति मालीवाल ने कहा कि बचपन में मेरे पिता मेरा यौन शोषण करते थे
Swati Maliwal Video: दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने अपने बचपन का दर्द बयां करते हुए बड़ा खुलासा किया है. एक कार्यक्रम में शामिल पहुंची स्वाति मालीवाल ने कहा कि बचपन में मेरे पिता मेरा यौन शोषण करते थे. जिसके चलते वह घर में डर कर रहती थी. क्योंकि उनके पिता जब घर पर आते थे तो उन्हें पिटते थे. स्वाति ने आगे कहा- मुझे अभी तक याद है. जब वो मुझे मारने पर आते थे तो मेरी चोटी पकड़ते थे और दीवार पर जोर से सिर मार देते थे, जिससे चोट लगती थी और खून बहने लगता था और वे खून से लथपथ हो जाती थी और रोती बिलखती रखती थी. उस संकट की घड़ी से निकलने में उनकी मौसी, नाना, नानी का काफी योगदान है. जिससे वे बाहर निकल सकी. वहीं आगे स्वाति ने कहा कि लेकिन मेरा ये मानना है कि जब एक इंसान बहुत अत्याचार सहता है तभी वो दूसरों का दर्द समझ पाता है.
Video:
#WATCH | "I was sexually assaulted by my father when I was a child. He used to beat me up, I used to hide under the bed," DCW chief Swati Maliwal expresses her ordeal alleging her father sexually assaulted her during childhood pic.twitter.com/GsUqKDh2w8
— ANI (@ANI) March 11, 2023
Video:
'मेरे पिता मेरा यौन शोषण करते थे, परिवार ने इस ट्रॉमा से निकलने में मदद की'
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल का बयान#SwatiMaliwal | Swati Maliwal | @divya_news24 pic.twitter.com/QIFUNIrbKE
— News24 (@news24tvchannel) March 11, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 11, 2023 04:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

