Biparjoy Cyclone: अंतरिक्ष से दिखा चक्रवात 'बिपारजॉय' का भयानक रूप, स्पेस स्टेशन ली गई Photos को एस्ट्रोनॉट ने किया शेयर
तूफान की अंतरिक्ष से ली गई एक तस्वीर सामने आई है. इस तस्वीर को यूएई के अंतरिक्ष यात्री सुल्तान अल नेयादी ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से लिया है. साथ ही उन्होंने लोगों से सुरक्षित रहने का आग्रह किया है.
Biparjoy Cyclone Update: अरब सागर से उठा चक्रवाती तूफान बिपरजॉय कल यानी 15 जून को गुजरात के कच्छ से टकराएगा. तूफान की अंतरिक्ष से ली गई एक तस्वीर सामने आई है. इस तस्वीर को यूएई के अंतरिक्ष यात्री सुल्तान अल नेयादी ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से लिया है. साथ ही उन्होंने लोगों से सुरक्षित रहने का आग्रह किया है.
तूफान के गुजरात तट टकराने से पहले ही इसका असर दिखने लगा है. समुद्र अशांत है और मुंबई से लेकर केरल के तट तक समंदर में तूफानी लहरें उठ रही हैं. साथ ही कई जगहों पर बारिश हो रही है. इस तूफान से निपटने के लिए द्वारका, कच्छ, पोरबंदर, नवसारी समेत कई जिलों में अलर्ट घोषित कर दिया गया है. अब तक हजारों लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचा दिया गया है, ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, कई इलाकों में धारा 144 भी लगा दी गई है.
As promised in my previous video 📸 here are some pictures of the cyclone #Biparjoy forming in the Arabian Sea that I clicked over two days from the International Space Station 🌩️ pic.twitter.com/u7GjyfvmB9
— Sultan AlNeyadi (@Astro_Alneyadi) June 14, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 14, 2023 06:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

