Cyclone Asani Updates: बंगाल की खाड़ी में पहुंचा असानी तूफान, आज होगी भारी बारिश, अलर्ट पर बिहार-झारखंड
मौसम विभाग के मुताबिक, 10 मई को ओडिशा के समुद्री तटों से तूफान टकरा सकता है. हवा की स्पीड 125 KM घंटा तक जा सकती है. वहीं बिहार-झारखंड के कुछ जिलों में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.
Asani Cyclone Updates: साल का पहला चक्रवाती तूफान असानी का असर आज यानी रविवार से दिखेगा. इस साइक्लोन ने शनिवार को अंडमान सागर से बंगाल की खाड़ी में एंट्री की, जिसके बाद मौसम विभाग (IMD) ने ओडिशा और बंगाल में आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की है.
IMD भुवनेश्वर के वरिष्ठ वैज्ञानिक उमाशंकर दास ने कहा "दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर दबाव से चक्रवाती तूफान 'असानी' आएगा. यह तूफान पश्चिम उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है. यह आंध्र प्रदेश में विशाखापत्तनम से 970 किमी दक्षिण पूर्व और ओडिशा के पुरी से 1020 किमी दक्षिण-दक्षिण पूर्व में है."
मौसम विभाग के मुताबिक, 10 मई को ओडिशा के समुद्री तटों से तूफान टकरा सकता है. हवा की स्पीड 125 KM घंटा तक जा सकती है. वहीं बिहार-झारखंड के कुछ जिलों में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.
दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर दबाव से चक्रवाती तूफान 'असानी' आएगा। यह तूफान पश्चिम उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। यह आंध्र प्रदेश में विशाखापत्तनम से 970 किमी दक्षिण पूर्व और ओडिशा के पुरी से 1020 किमी दक्षिण-दक्षिण पूर्व में है: उमाशंकर दास, वरिष्ठ वैज्ञानिक, IMD,भुवनेश्वर pic.twitter.com/HYmUJNwxtX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 8, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2022 09:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

