देश

Cyclone Asani Update: आंध्र तट की ओर बढ़ रहा है 'आसनी', आंध्र प्रदेश के लिए रेड अलर्ट जारी

आईएमडी ने कहा, 'आसनी आंध्र तट की ओर बढ़ रहा है. आंध्र प्रदेश के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है. इसके सुबह तक काकीनाडा या विशाखापत्तनम के पास पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी तक पहुंचने की उम्मीद है.

Cyclone Asani Update: आंध्र तट की ओर बढ़ रहा है 'आसनी', आंध्र प्रदेश के लिए रेड अलर्ट जारी
चक्रवात I प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

आईएमडी ने कहा, 'आसनी आंध्र तट की ओर बढ़ रहा है. आंध्र प्रदेश के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है. इसके सुबह तक काकीनाडा या विशाखापत्तनम के पास पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी तक पहुंचने की उम्मीद है. IMD के वैज्ञानिक संजीव द्विवेदी ने कहा, इसका रिकर्व सुबह के बाद संभव है. इसके बाद यह ओडिशा तट की ओर आएगा. ओडिशा में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है.

आईएमडी बुलेटिन के अनुसार, इसके 10 मई की रात तक उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और उत्तर आंध्र प्रदेश और ओडिशा तटों से पश्चिम मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक पहुंचने की संभावना है. इसके बाद, इसके उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर मुड़ने और ओडिशा तट से दूर बंगाल की उत्तर-पश्चिमी खाड़ी की ओर बढ़ने की संभावना है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2022 06:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).