Jagannath Puri Rath Yatra 2024: ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़, शाम 5 बजे शुरू हो सकती है यात्रा- VIDEO

ओडिशा के पुरी में दो दिवसीय भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा आज से शुरू हो रही है. भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और बड़ी संख्या में भक्त एकत्रित हुए हैं.

Jagannath Puri Rath Yatra 2024: ओडिशा के पुरी में दो दिवसीय भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा आज से शुरू हो रही है. भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और बड़ी संख्या में भक्त एकत्रित हुए हैं. पुरी में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा 2024 प्रारंभ होने से पहले अनुष्ठान किया जा रहा है. यात्रा से पहले अनुष्ठान के रूप में पुरी के गजपति महाराजा दिव्यसिंह देब द्वारा भगवान जगन्नाथ और उनके भाई-बहनों - बलभद्र और देवी सुभद्रा के रथों की विधिवत सफाई की गई. इसके बाद जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा अपने-अपने रथों में विराजित हो गए हैं. शाम करीब 5 बजे यात्रा शुरू हो सकती है.

ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़

(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)

Share Now

\