Jagannath Puri Rath Yatra 2024: ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़, शाम 5 बजे शुरू हो सकती है यात्रा- VIDEO
ओडिशा के पुरी में दो दिवसीय भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा आज से शुरू हो रही है. भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और बड़ी संख्या में भक्त एकत्रित हुए हैं.
Jagannath Puri Rath Yatra 2024: ओडिशा के पुरी में दो दिवसीय भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा आज से शुरू हो रही है. भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और बड़ी संख्या में भक्त एकत्रित हुए हैं. पुरी में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा 2024 प्रारंभ होने से पहले अनुष्ठान किया जा रहा है. यात्रा से पहले अनुष्ठान के रूप में पुरी के गजपति महाराजा दिव्यसिंह देब द्वारा भगवान जगन्नाथ और उनके भाई-बहनों - बलभद्र और देवी सुभद्रा के रथों की विधिवत सफाई की गई. इसके बाद जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा अपने-अपने रथों में विराजित हो गए हैं. शाम करीब 5 बजे यात्रा शुरू हो सकती है.
ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़
#WATCH ओडिशा: पुरी में आज होने जा रही दो दिवसीय भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल होने और भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हो रहे हैं। pic.twitter.com/gmunVfwbb4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 7, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2024 04:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

