भारत में कोरोना वैक्सीनेशन 2021 में ही दिसंबर के पहले पूरा होगा: केंद्रीय मंत्री
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा “भारत का वैक्सीनेशन 2021 में ही दिसंबर के पहले पूरा होगा.” उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि वे अगर वैक्सीन की चिंता करते तो अपने कांग्रेस शासित राज्यों पर ध्यान दो, वहां वैक्सीनेशन में गड़बड़ हो रही है. उनको 1 मई से 18-45 वर्ष के लोगों के लिए जो कोटा दिया गया है, वो तो ले नहीं रहे हैं.
केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता प्रकाश जावड़ेकर ने कहा "आज आपका (राहुल गांधी) बयान देखकर एक बात पक्की हो गई कि टूलकिट आपके ही द्वारा निर्मित है. जिस तरह की भाषा, तर्क और लोगों में डर फैलाने की आपने कोशिश की वो उसी रणनीति का हिस्सा है."
भारत का वैक्सीनेशन 2021 में ही दिसंबर के पहले पूरा होगा। राहुल जी अगर वैक्सीन की चिंता करते तो अपने कांग्रेस शासित राज्यों पर ध्यान दो, वहां वैक्सीनेशन में गड़बड़ हो रही है। उनको 1 मई से 18-45 वर्ष के लोगों के लिए जो कोटा दिया गया है, वो तो ले नहीं रहे हैं: प्रकाश जावड़ेकर, BJP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 28, 2021
अगर इस रेट पर वैक्सीनेशन चलता गया तो तीसरी, चौथी और पांचवी वेव आएगी। हमारी मृत्यु दर झूठ है और सरकार इस झूठ को फैला रही है। सरकार को समझना चाहिए कि विपक्ष उनका दुश्मन नहीं है, विपक्ष उनको रास्ता दिखा रहा है: राहुल गांधी, कांग्रेस #COVID19 pic.twitter.com/YLcdaaIpaT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 28, 2021
ये दूसरी वेव प्रधानमंत्री की ज़िम्मेदारी है, प्रधानमंत्री ने जो नौटंकी की, अपनी ज़िम्मेदारी पूरी नहीं की उसका कारण दूसरी वेव है। अगर वैक्सीनेशन इसी तरह से चलता गया तो मई 2024 में हिन्दुस्तान की पूरी जनता का वैक्सीनेशन होगा: राहुल गांधी, कांग्रेस #COVID19 pic.twitter.com/bnsep8kxrj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 28, 2021
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 28, 2021 02:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

