Goa: दिगंबर कामत के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा एक्शन, सीडब्ल्यूसी में Permanent invitee के पद से हटाए गए
गोवा में कांग्रेस पार्टी के नेता दिगंबर कामत के लिए बड़ा झटका है. कांग्रेस पार्टी ने एक बड़ा फैसला लेते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से कांग्रेस कार्य समिति में स्थायी आमंत्रित के रूप में उनके वर्तमान पद से हटा दिया.
गोवा में कांग्रेस पार्टी के नेता दिगंबर कामत (Digambar Kamat) के लिए बड़ा झटका है. कांग्रेस पार्टी ने एक बड़ा फैसला लेते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से कांग्रेस कार्य समिति में स्थायी आमंत्रित के रूप में उनके वर्तमान पद से हटा दिया. दिगंबर कामत को कांग्रेस कार्य समिति (Congress Working Committee) से हटाना उनके लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है.
बता दें कि गोवा में कांग्रेस विधायकों में बगावत के सुर उठ रहे हैं. राज्य में कांग्रेस के कई विधायकों के भाजपा में जाने की अटकलें हैं. बताया जा रहा है कि माइकल लोबो और उनकी पत्नी डेलियालाह लोबो, पूर्व सीएम दिगंबर कामत, केदार नाइक और राजेश फलदेसाई के अलावा कई विधायक भाजपा का दामन थाम सकते हैं.
Congress removes Digambar Kamat (former Goa CM & LoP) from his current position as Permanent Invitee to Congress Working Committee with immediate effect pic.twitter.com/y5nIiP84MM
— ANI (@ANI) July 17, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 17, 2022 04:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

