देश

Sukhu Oath Ceremony: सुखविंदर सिंह सुक्खू कल लेंगे CM पद की शपथ, समारोह में खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका समेत ये नेता होंगे शामिल

हिमाचल प्रदेश के मनोनित सीएम सुखविंदर सिंह सुक्ख ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अशोक गहलोत और कई अन्य नेता कल शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे.

Sukhu Oath Ceremony: सुखविंदर सिंह सुक्खू कल लेंगे CM पद की शपथ, समारोह में खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका समेत ये नेता होंगे शामिल
सुखविंदर सिंह सुक्ख, खड़गे, राहुल गांधी (Photo Credits TW/FB)

Sukhwinder Singh Sukhu Oath Ceremony: सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री होंगे, उनके नाम के ऐलान के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू जहां रविवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. वही उपमुख्यमंत्री पद की शपथ मुकेश अग्निहोत्री लेंगे. कांग्रेस आलाकमान ने मुकेश अग्निहोत्री को उपमुख्यमंत्री पद की कमान सौंपा है. दोनों नेता कल दोपहर 11 बजे शपथ लेंगे. हिमाचल प्रदेश के मनोनित मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शपथ ग्रहण को लेकर जानकरी देते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अशोक गहलोत और कई अन्य नेता कल शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे. यह भी पढ़े: सुखविंदर सिंह सुक्खू होंगे हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री, मुकेश अग्निहोत्री डिप्टी सीएम, कल लेंगे शपथ

चार बार विधायक 58 वर्षीय सुखविंदर सिंह सुक्खू  जो कांग्रेस की चुनाव समिति के प्रमुख भी हैं, हिमाचल प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री होंगे. सुक्खू, गांधी परिवार के साथ निकटता के लिए जाने जाते हैं.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 10, 2022 09:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).