सोनिया गांधी से ED की पूछताछ के बीच हिरासत में लिये गए राहुल गांधी, कांग्रेस का विरोध-प्रदर्शन जारी
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) से आज फिर ED पूछताछ कर रही है. इस बीच कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन जारी है. वहीं दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को विजय चौक पर हिरासत में लिया है.
नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) से आज फिर ED पूछताछ कर रही है. इस बीच कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन जारी है. वहीं दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को विजय चौक पर हिरासत में लिया है.
कांग्रेस सांसदों ने नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से ED की पूछताछ के विरोध में संसद परिसर से विजय चौक की ओर मार्च निकाला. इस मार्च में पार्टी नेता राहुल गांधी भी शामिल हुए थे. पुलिस ने मार्च कर रहे कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया है.
कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, 'ये मोदी जी और अमित शाह जी की साजिश है कि विपक्ष को खत्म करना और हमारी आवाज बंद करना है. हम इससे डरने वाले नहीं है. हम लड़ते रहेंगे.
#WATCH | Congress leader Rahul Gandhi detained by Delhi Police at Vijay Chowk
Congress MPs had taken out a protest march from Parliament to Vijay Chowk pic.twitter.com/kjfhKx0Gvd
— ANI (@ANI) July 26, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 26, 2022 12:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

