देश

Cobra On Road: बीच सड़क पर कुंडली मारकर बैठ गया किंग कोबरा, डर के मारे आवाजाही थमी, देखें वीडियो

इंटरनेट पर एक किंग कोबरा का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सांप को सड़क के बीचो-बीच कुंडली मारकर बैठे हुए देखा जा सकता है. सांप सड़क पर करीब आते घंटे तक बैठा था और फुफकार रहा था. सांप को देखकर लोग डर गए और वहां ट्रैफिक जाम हो गया...

Cobra On Road: बीच सड़क पर कुंडली मारकर बैठ गया किंग कोबरा, डर के मारे आवाजाही थमी, देखें वीडियो
सड़क पर किंग कोबरा (Photo: Youtube)

इंटरनेट पर एक किंग कोबरा का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सांप को सड़क के बीचो-बीच कुंडली मारकर बैठे हुए देखा जा सकता है. सांप सड़क पर करीब आते घंटे तक बैठा था और फुफकार रहा था. सांप को देखकर लोग डर गए और वहां ट्रैफिक जाम हो गया. यह घटना मंगलवार 8 नवंबर को प्रकाशम जिले के दोर्नाला-मरकापुरम मुख्य मार्ग पर हुई. इससे जुड़े वीडियो वायरल हो रहे हैं. श्रीशैलम के पास नल्लामाला के जंगल सांपों से भरे हुए हैं. आए दिन सड़क किनारे वाहन चालक सापों को आते जाते देखकर डरते हैं. हालांकि, यह पहली बार है जब सांप सड़क पर आकर बैठ गया.

देखें वीडियो:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 09, 2022 10:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).