India Hits Hard At China: चीन ने फिर दिखाई चालबाजी, नक्शे में अरुणाचल-अक्साई चिन को बताया अपना हिस्सा, भारत ने जताया विरोध
चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा. एक बार फिर चालबाजी दिखाते हुए अरुणाचल-अक्साई चिन को नक़्शे में अपना हिस्सा बताया है. जिसका भारत ने कड़े शब्दों में विरोध करते हुए करार जवाब दिया है.
India Hits Hard At China: चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा. एक बार फिर चालबाजी दिखाते हुए अरुणाचल और अक्साई चिन को नक़्शे में अपना हिस्सा बताया है. जिसका भारत ने कड़े शब्दों में विरोध करते हुए करार जवाब दिया है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता, अरिंदम बागची (Spokesperson Arindam Bagchi) ने जवाब देते हुए कहा कि "हमने आज तथाकथित 2023 "मानक" पर चीनी पक्ष के साथ राजनयिक चैनलों के माध्यम से एक मजबूत विरोध दर्ज कराया है. चीन का नक्शा" जो भारत के क्षेत्र पर दावा करता है. हम इन दावों को खारिज करते हैं क्योंकि उनका कोई आधार नहीं है.
दरअसल चीन ने सोमवार को अपना नया नक्शा जारी किया. जिसमें ड्रैगन ने अरुणाचल प्रदेश और अक्साई चिन को अपना हिस्सा बताया है. 28 अगस्त को जारी किए गए आधिकारिक मानक मानचित्र-2023 में चीन की इस हरकत से एक बार फिर से दोनों देशों के संबंध खराब हो सकते हैं.
Tweet:
In response to media queries on the so-called 2023 "standard map” of China, the MEA Official Spokesperson, Arindam Bagchi says, "We have today lodged a strong protest through diplomatic channels with the Chinese side on the so-called 2023 "standard map” of China that lays claim… pic.twitter.com/UGDeMeHYuq
— ANI (@ANI) August 29, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 29, 2023 07:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

