देश

Chardham Yatra 2022: चारधाम यात्रा आज से शुरू, जानें रोजाना कितने श्रद्धालु कर सकेंगे दर्शन

आज से चारधाम यात्रा विधिवत रूप से शुरू हो गई है. उत्तराखंड सरकार ने चार धाम यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों की संख्या तय कर दी है.

Chardham Yatra 2022: चारधाम यात्रा आज से शुरू, जानें रोजाना कितने श्रद्धालु कर सकेंगे दर्शन
(Photo Credits: Twitter)

Chardham Yatra 2022: आज से चारधाम यात्रा विधिवत रूप से शुरू हो गई है. इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा "मैं सभी श्रद्धालुओं का उत्तराखंड देवभूमि आगमन पर स्वागत करता हूं. ये यात्रा ऐतिहासिक हो, सबकी यात्रा सरल व सुगम हो, सबके मंगल की कामना करता हूं."

गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट 3 मई को,  केदारनाथ धाम के पट 6 मई को और बद्रीनाथ धाम के कपाट 8 मई को दर्शन-पूजन के लिए खुलने वाले हैं.

आपको बता दें कि उत्तराखंड सरकार ने चार धाम यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों की संख्या तय कर दी है. रोजाना 15 हजार श्रद्धालु बद्रीनाथ के दर्शन कर सकेंगे. जबकि केदारनाथ में 12 हजार, गंगोत्री में 7 हजार और यमुनोत्री में 4 हजार श्रद्धालुओं को ही प्रतिदिन दर्शन करने की अनुमति होगी. यह समय सीमा पहले 45 दिन के लिए लागू की गई है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2022 10:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).