Chandrayaan-3: आज एक्टिव क्यों नहीं हुआ चंद्रयान-3? ISRO के वैज्ञानिकों ने किया बड़ा खुलासा
चांद पर सुबह हो चुकी है. सूर्य की रोशनी पूरी तरह से मिल रही है, लेकिन चंद्रयान-3 के लैंडर और रोवर को अभी तक पर्याप्त ऊर्जा नहीं मिल सकी है.
चंद्रयान-3 को लेकर ISRO के वैज्ञानिकों ने बड़ा खुलासा किया है. विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर आज यानी 22 सितंबर 2023 को नहीं जगेंगे. ये फिलहाल सोते रहेंगे. अहमदाबाद स्थित इसरो (ISRO) के स्पेस एप्लीकेशन सेंटर के डायरेक्टर नीलेश देसाई के मुताबिक इसरो चंद्रयान-3 को यानी लैंडर-रोवर को कल यानी 23 सितंबर को जगाने की कोशिश करेगा. फिलहाल लैंडर-रोवर निष्क्रिय हैं.
चांद पर सुबह हो चुकी है. सूर्य की रोशनी पूरी तरह से मिल रही है, लेकिन चंद्रयान-3 के लैंडर और रोवर को अभी तक पर्याप्त ऊर्जा नहीं मिल सकी है.
आज अलसुबह यूरोपियन स्पेस एजेंसी (ESA) के कोरोउ स्पेस स्टेशन से Chandrayaan-3 के लैंडर Vikram को लगातार संदेश भेजे जा रहे थे. लेकिन लैंडर की तरफ से जो रेसपॉन्स कमजोर था. यानी उसके पास से जिस तरह की ताकतवर रेडियो फ्रिक्वेंसी आनी चाहिए, वो नहीं आ रही थी. अब कल फिर से रोवर को जगाने की कोशिश की जाएगी.
#Chandrayaan-3 Updates: #ISRO Postpones Plan To Reactivate Pragyan Rover, Vikram Lander, To Be Revived On Sep 23.https://t.co/gpvGaGmSau pic.twitter.com/th4FEl97t4
— TIMES NOW (@TimesNow) September 22, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 22, 2023 05:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

