Zomato Pure Veg Service Dress Code: जोमाटो ने बदला अपना फैसला, प्योर वेज डिलीवर करने वाले 'ग्रीन' नहीं सभी पहनेंगे 'रेड ड्रेस', जानें क्यों
जोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल ने प्योर वेज ग्राहकों का ख्याल रखते हुए अपने प्लेटफॉर्म पर 'प्योर वेज फ्लीट' और 'प्योर वेज मोड' को शामिल किया. इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि शाकाहारी खाना डिलीवर करने वाले ग्रीन ड्रेस पहनेगे.लेकिन उन्होंने अपना फैसला बदला दिया है. सीईओ ने गोयल ने कहा कि प्योर वेज डिलवरी करने वाले भी रेड ड्रेस कोड पहनेंगे
Zomato Pure Veg Service Dress Code: जोमैटो के को-फाउंडर और सीईओ दीपिंदर गोयल ने प्योर वेज ग्राहकों का ख्याल रखते हुए अपने प्लेटफॉर्म पर 'प्योर वेज फ्लीट' और 'प्योर वेज मोड' को मंगवार को शामिल किया. जिसके ऐलान के बाद ज़ोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल ने यह भी घोषणा किया था कि वेज ग्राहकों को डिलीवर करने वाले ग्रीन ड्रेस पहनेगे. लेकिन अपने ऐलान के एक दिन बाद ही उन्होंने ज़ोमैटो प्योर वेज फ्लीट ड्रेस कोड को लेकर उन्होंने अपना फैसला बदला दिया है. सीईओ गोयल ने बुधवार को एक्स पर घोषणा करते हुए बताया कि प्योर वेज डिलवरी करने वाले भी रेड ड्रेस कोड पहनेंगे. इसके पीछे उन्होंने वजह भी बताई.
जानें क्यों ग्रीन ड्रेस को कैंसल किया:
कंपनी के सीईओ ने कहा कि सबको एक जैसा ड्रेस कोड देने से ये मैसेज नहीं जाएगा कि लाल ड्रेस पहनने वाले डिलीवरी पार्टनर गलत रूप में नॉन-वेज फूड से जुड़े हुए है. एक संभावना ये भी थी कि अगर अलग-अलग पहचान दी जाती है तो किसी विशेष दिन के दौरान शहरों में आरडब्ल्यूए या सोसायटी द्वारा लाल ड्रेस वाले डिलीवरी पार्टनर्स की एंट्री तक रोकी जा सकती थी
Tweet:
Update on our pure veg fleet —
While we are going to continue to have a fleet for vegetarians, we have decided to remove the on-ground segregation of this fleet on the ground using the colour green. All our riders — both our regular fleet, and our fleet for vegetarians, will…
— Deepinder Goyal (@deepigoyal) March 20, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 20, 2024 10:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

