टेक

YouTube Channel Ban: केंद्र सरकार की बड़ी कार्रवाई, फर्जी खबर दिखाने पर 6 यूट्यूब चैनल को किया बैन

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फेक न्यूज फैलाने वाले छह यूट्यूब चैनलों पर कार्रवाई की है. PIB फैक्ट चेक में खुलासा हुआ था कि इन यूट्यूब चैनलों के जरिए फेक न्यूज फैलाई जा रही थीं.

YouTube Channel Ban: केंद्र सरकार की बड़ी कार्रवाई, फर्जी खबर दिखाने पर 6 यूट्यूब चैनल को किया बैन
(Photo Credit : Twitter)

YouTube Channel Ban: भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फेक न्यूज फैलाने वाले छह यूट्यूब चैनलों पर कार्रवाई की है. इन छह चैनलों के 2 मिलियन यानी 20 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर थे. इसके अलावा इनके वीडियो को 50 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. इन चैनलों का नाम है- Nation TV, Sarokar Bharat, Nation 24, Samvad Samachar, Swarnim Bharat, Sambad TV.

पीआईबी की ओर से बताया गया कि ये यूट्यूब चैनल दर्शकों को गुमराह करने के लिए टीवी चैनलों के टेलीविजन समाचार एंकरों के नकली, क्लिकबेट और सनसनीखेज थंबनेल और छवियों का उपयोग करते हैं. ‘Samvaad TV’ नाम से चल रहे एक यूट्यूब चैनल के 10 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर थे. इस चैनल के जरिए भारत सरकार और केंद्रीय मंत्रियों के बारे में फेक न्यूज फैलाई जा रही थीं.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 12, 2023 03:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).