‘आपत्तिजनक’ भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में संजय राउत के खिलाफ दिल्ली में केस दर्ज, जानिए पूरा मामला
शिवसेना नेता और सांसद संजय राउत पर टेलीविजन पर प्रसारित एक साक्षात्कार के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ आपत्तिजनक बाते कहने के लिए केस दर्ज किया गया है. बीजेपी की एक नेता ने उन पर यह आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया है कि उन्होंने एक इंटरव्यू में बीजेपी नेताओ को धमकाया है. दिल्ली पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.
बीजेपी की एक नेता ने राज्यसभा सदस्य संजय राउत पर टेलीविजन पर प्रसारित एक साक्षात्कार के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ आपत्तिजनक का इस्तेमाल करने और उन्हें धमकाने का आरोप लगाया, जिसके बाद शिवसेना नेता के खिलाफ दिल्ली में मामला दर्ज किया गया. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बीजेपी की राष्ट्रीय महासचिव दीप्ति रावत भारद्वाज द्वारा नौ दिसंबर को मंडावली थाने में दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर राउत के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. भारद्वाज ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि नौ दिसंबर को एक मराठी समाचार चैनल पर प्रसारित एक साक्षात्कार के दौरान राउत ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को जान से मारने की धमकियां दीं और आपत्तिजनक शब्द का भी इस्तेमाल किया.
An FIR has been registered against Shiv Sena MP Sanjay Raut at Delhi's Mandawali PS under Sections 509 & 500 of IPC for his alleged objectionable remarks against female BJP members, on the complaint of a woman BJP worker: Delhi Police pic.twitter.com/OkXyPcbH7l
— ANI (@ANI) December 13, 2021
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 13, 2021 09:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

