Bird Flu: पश्चिम बंगाल में H9N2 वायरस के कारण बर्ड फ्लू से मानव संक्रमण का मामला आया सामने, पोल्ट्री के संपर्क में आने से 4 साल का बच्चा संक्रमित
विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, भारत के पूर्वी राज्य पश्चिम बंगाल में चार साल के एक बच्चे में एच9एन2 वायरस के कारण बर्ड फ्लू से मानव संक्रमण का मामला पाया गया है.
Bird Flu: पश्चिम बंगाल (West Bengal) में बर्ड फ्लू (Bird Flu) संक्रमण का मामला सामने आया है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) के अनुसार, भारत के पूर्वी राज्य पश्चिम बंगाल में चार साल के एक बच्चे में एच9एन2 वायरस (H9N2 Virus) के कारण बर्ड फ्लू से मानव संक्रमण का मामला पाया गया है. बताया जा रहा है पोल्ट्री के संपर्क में आने की वजह से बच्चा संक्रमित हुआ. डब्ल्यूएचओ के मुताबिक पीड़ित मरीज सांसों की समस्या, तेज बुखार और पेट की ऐंठन से परेशान था. उसे एक स्थानीय अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था. बताया जा रहा है कि तीन महीने के लंबे इलाज के बाद अब उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. यह भी पढ़ें: H5N1 Bird Flu: भारत से ऑस्ट्रेलिया पहुंचा बर्ड फ्लू का केस, WHO ने कहा- कोलकाता से आने वाली बच्ची पाई गई संक्रमित
चार साल का बच्चा बर्ड फ्लू से संक्रमित
#NewsAlert | The World Health Organization on Tuesday said a case of human infection with #BirdFlu caused by the H9N2 virus was detected in a four-year-old child in the eastern Indian state of West Bengal.
(Reported by news agency Reuters)
— NDTV (@ndtv) June 12, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 12, 2024 09:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

