देश

Cafe Coffee Day Crisis: कैफे कॉफी डे दिवालियापन का कर रही है सामना- रिपोर्ट

इकोनॉमिक टाइम्स ने सूत्रों के हवाले से बताया कि इंडसइंड बैंक द्वारा नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) में याचिका दायर करने के बाद कॉफी श्रृंखला दिवालियापन मामले का सामना कर रही है.

Cafe Coffee Day Crisis: कैफे कॉफी डे दिवालियापन का कर रही है सामना- रिपोर्ट
CCD | Photo: Facebook

कैफे कॉफी डे (Cafe Coffee Day) श्रृंखला के संचालक, कॉफी डे ग्लोबल को पिछले सप्ताह कॉर्पोरेट दिवालियापन के लिए स्वीकार किया गया था. इकोनॉमिक टाइम्स ने सूत्रों के हवाले से बताया कि इंडसइंड बैंक द्वारा नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) में याचिका दायर करने के बाद कॉफी श्रृंखला दिवालियापन मामले का सामना कर रही है.

कंपनी को दिवालियापन अदालत की बेंगलुरु बेंच द्वारा कॉर्पोरेट दिवालियापन के लिए स्वीकार किया गया था. कंपनी के संस्थापक वीजी सिद्धार्थ की 2019 में मौत के बाद से ही कंपनी संकट में है. कंपनी का कहना है कि वह अपनी कुछ संपत्तियों की बिक्री कर आने वाले दिनों में भगतान करेगी और बकाया कर्ज को कम करेगी.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 24, 2023 11:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).