Hapur Shocker: यूपी के हापुड़ में टोल टैक्स मांगने पर चला दिया बुलडोजर, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज, देखें VIDEO
उत्तर प्रदेश के हापुड़ में टोल टैक्स मांगने पर एक बुलडोजर चालक ने टोल प्लाजा जेसीबी चला दिया. इस घटना का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि पिलखुआ कोतवाली के छीजारसी टोल प्लाजा पर यह घटना घटी है.
Hapur Shocker: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में टोल टैक्स मांगने पर एक बुलडोजर चालक ने टोल प्लाजा जेसीबी चला दिया. इस घटना का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि पिलखुआ कोतवाली के छीजारसी टोल प्लाजा पर यह घटना घटी है. यहां जेसीबी ड्राइवर बिना टोल दिए जाना चाहता था. इसी को लेकर टोलकर्मियों से उसका विवाद हो गया. काफी देर तक बहस के बाद बुलडोजर चालक ने गुस्से में आकर टोल प्लाजा पर बुलडोजर चलाना शुरू कर दिया. इससे घबराए टोलकर्मी वहां से भाग निकले और इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. फिलहाल, पुलिस ने जेसीबी चालक द्वारा टोल बूथ में तोड़फोड़ की घटना का संज्ञान ले लिया है. आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कानून कार्रवाई शुरू कर दी गई है.
टोल टैक्स मांगने पर टोल प्लाजा पर चलाया बुलडोजर
हापुड़ के टोल प्लाजा पर जेसीबी चालक की दबंगई। टोल टैक्स मांगने पर प्लाजा पर चलाया बुलडोजर।#hapur #hapurtolljcb #hapurnews #UttarPradesh @NavbharatTimes pic.twitter.com/G5czBOWSnx
— NBT Uttar Pradesh (@UPNBT) June 11, 2024
आरोपी के खिलाफ कानून कार्रवाई शुरू
आज दिनांक 11.06.2024 को थाना पिलखुवा क्षेत्रान्तर्गत छिजारसी टोल प्लाजा पर एक जेसीबी चालक द्वारा जेसीबी से टोल बूथ में तोड़फोड़ की गयी है, जिसके सम्बन्ध में थाना पिलखुवा पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी पिलखुवा की बाइट.. pic.twitter.com/rZ9oMM3HM2
— HAPUR POLICE (@hapurpolice) June 11, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 11, 2024 12:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

