देश

Ghulam Encounter: एनकाउंटर में मारे गए ‘गुलाम’ की मां ने की UP पुलिस की तारीफ, कहा- 'हम बेटे का शव लेने नहीं जाएंगे'

गुलाम के परिजनों ने यूपी पुलिस की तारीफ की है. गुलाम की मां खुशनुदा और भाई राहिल ने कहा कि यूपी एसटीएफ ने कुछ गलत नहीं किया, एनकाउंटर की कार्रवाई सही है,

Ghulam Encounter: एनकाउंटर में मारे गए ‘गुलाम’ की मां ने की UP पुलिस की तारीफ, कहा- 'हम बेटे का शव लेने नहीं जाएंगे'
(Photo Credit : Twitter/ANI)

Ghulam Encounter By UP Police: माफिया अतीक अहमद के बेटे असद और अतीक के शूटर मोहम्मद ग़ुलाम को यूपी एसटीएफ ने कल झांसी के बड़ागांव थाना इलाके में मार गिराया. एनकाउंटर के बाद असद और गुलाम के शव का कल देर रात पोस्टमार्टम किया गया. आज दोनों का शव प्रयागराज लाया जाएगा. असद और ग़ुलाम के शव परिजनों के सुपुर्द नहीं होंगे.

UP-STF के एनकाउंटर में मारा गया गुलाम की मां खुशनुदा ने कहा "जितने भी गंदा काम करने वाले हैं वह ज़िंदगी भर याद रखेंगे. हमारे हिसाब से (UP-STF ने) गलत नहीं किया. तुमने किसी को मारकर गलत किया और जब तुम्हारे पर कोई आया तो हम उसको गलत कैसे कहें?... मैं शव को नहीं लूंगी. उसकी पत्नी का उन पर हक है, मैं उसको मना नहीं कर सकती. मैं अपनी ज़िम्मेदारी लेती हूं कि हम नहीं लेंगे."

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 14, 2023 01:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).