Boy Shot Dead in Bareilly: हाईस्कूल छात्र की गोली मारकर हत्या, साइकिल सवार दो लड़कों ने सीने में मारी गोली
पुलिस ने बताया कि रविवार को यहां दो युवकों ने 16 वर्षीय लड़के की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना भमोरा थाना क्षेत्र की है. आंवला पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) राजकुमार मिश्रा ने बताया कि सूर्यांश उर्फ टीटू मोटरसाइकिल पर सवार था, तभी उसे साइकिल पर दो युवक मिले...
पुलिस ने बताया कि रविवार को यहां दो युवकों ने 16 वर्षीय लड़के की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना भमोरा थाना क्षेत्र की है. आंवला पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) राजकुमार मिश्रा ने बताया कि सूर्यांश उर्फ टीटू मोटरसाइकिल पर सवार था, तभी उसे साइकिल पर दो युवक मिले. उन्होंने बताया कि एक आरोपी ने सामने से सूर्यांश को गोली मार दी. उन्होंने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल ले गई लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. सीओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया घटना के पीछे की वजह आपसी रंजिश बताई जा रही है, लेकिन पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है. उन्होंने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों युवक मौके से भाग गए. यह भी पढ़ें: Thane Priya Singh Runover Case: ठाणे में प्रेमिका को कार से कुचलने का मामला, IAS का बेटा अश्वजीत गायकवाड़ और उसके दो साथी गिरफ्तार
देखें पोस्ट:
#WATCH | UP: Mukesh Mishra, SP, Rural Bareilly says, "On 17th December, in the Bhamora PS area, A youth namely Suryansh was travelling on a bike with his brother when a man namely Rudra also known as Neeraj shot him. Suryansh was declared brought dead. Procedures of post-mortem… pic.twitter.com/3WOs5JV03M
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) December 18, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 18, 2023 08:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

