देश

Thane Priya Singh Runover Case: ठाणे में प्रेमिका को कार से कुचलने का मामला, IAS का बेटा अश्वजीत गायकवाड़ और उसके दो साथी गिरफ्तार

मुंबई से सटे ठाणे में प्रिया सिंह नाम की महिला को SUV मुख्य कार से कुचलने के आरोप में ठाणे पुलिस की एसआईटी की टीम ने मुख्य आरोपी व आईएएस अधिकारी का बेटा अश्वजीत गायकवाड़ और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है.

Thane Priya Singh Runover Case: ठाणे में प्रेमिका को कार से कुचलने का मामला, IAS का बेटा अश्वजीत गायकवाड़ और उसके दो साथी गिरफ्तार
(Photo Credits ANI)

Thane Priya Singh Runover Case: मुंबई से सटे ठाणे में प्रिया सिंह नाम की महिला को SUV मुख्य कार से कुचलने के आरोप में ठाणे पुलिस की एसआईटी की टीम ने मुख्य आरोपी व आईएएस अधिकारी का बेटा अश्वजीत गायकवाड़ और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है. अश्वजीत गायकवाड़ पर आरोप है कि 11 दिसंबर की रात ने अपनी प्रेमिका प्रिया सिंह को अपने दो साथियों के साथ मारपीट करने के बाद सडक पर कार से कुछ दिया दिया था. जिसमें प्रिया सिंह कीबच गई. लेकिन गंभीर रूप से घायल हो गई. फिलहाल प्रिया का अस्पताल में चल रहा है. प्रिया सिंह की शिकायत पर आरोपी अश्वजीत गायकवाड़ और उसके दो साथियों के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद ठाणे पुलिस की एसआईटी टीम ने तीनों को रविवार को गिरफ्तार किया है.

ठाणे पुलिस की एसआईटी टीम ने आरोपियों ने जिस कार से महिला को कुचला था. पुलिस ने उस कार भी जप्त कर लिया है. फिलहाल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद सोमवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया जा सकता है.  महिला पर कार चढाने के आरोप में तीनों के खिलाफ ठाणे पुलिस ने पहले केस दर्ज किया था. इसके बाद मामला राजनितिक तूल पकड़ने के बाद सरकार ने इस पूरे मामले को जांच के लिए एसआईटी का गठन किया. यह भी पढ़े: Maharashtra Shocker: ठाणे में पुलिस अधिकारी के बेटे अश्वजीत गायकवाड़ की घिनौनी करतूत, प्रेमिका को बेहरमी से पीटने के बाद कार से कुचलने का आरोप, FIR दर्ज- VIDEO

अश्वजीत गायकवाड़ गिरफ्तार:

बता दें कि 34 वर्षीय अश्‍वजीत महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (एमएसआरडीसी) के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अनिलकुमार गायकवाड़ के बेटे हैं. ब्यूटीशियन सिंह ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट (आईएएनएस रिपोर्ट - 15 और 16 दिसंबर) पर पूरी घटना का खुलासा किया था, इसमें उन्होंने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, मंत्री एकनाथ शिंदे, राज्य पुलिस और अन्य गणमान्य व्यक्तियों को टैग करते हुए अश्वजीत, उसके दोस्तों रोमिल पाटिल, प्रसाद पाटिल और सागर शेलकर पर कार्रवाई की मांग की.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 17, 2023 10:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).