समीर वानखेड़े की अर्जी पर बॉम्बे हाईकोर्ट का आदेश- मुंबई पुलिस को गिरफ्तारी से पहले देना होगा 3 दिन का नोटिस
बॉम्बे हाईकोर्ट ने एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े की याचिका का निपटारा कर दिया है. दरअसल महाराष्ट्र सरकार के वकील ने कोर्ट को आश्वासन दिया कि मुंबई पुलिस द्वारा वानखेड़े की गिरफ्तारी से पहले तीन दिन का नोटिस दिया जाएगा.
बॉम्बे हाईकोर्ट ने एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े को थोड़ी राहत प्रदान की है. गुरुवार को हाईकोर्ट ने वानखेड़े की याचिका का निपटारा कर दिया है. दरअसल महाराष्ट्र सरकार के वकील ने कोर्ट को आश्वासन दिया कि मुंबई पुलिस द्वारा वानखेड़े की गिरफ्तारी से पहले तीन दिन का नोटिस दिया जाएगा. उधर, पुणे पुलिस के एंटी एक्सटॉर्शन सेल (एईसी) ने 2 अक्टूबर को क्रूज पार्टी छापे में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के प्रमुख गवाह किरण पी गोसावी को गिरफ्तार कर लिया है. गौरतलब है कि गोसावी धोखाधड़ी के मामलों में वांछित है.
Mumbai | Bombay High Court disposes off NCB Zonal Director Sameer Wankhede's petition after Maharashtra govt's lawyer assured the Court that 3 days notice will be given before arrest by Mumbai Police pic.twitter.com/6pUrjVHj6s
— ANI (@ANI) October 28, 2021
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 28, 2021 04:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

