देश

Bomb Threat Lucknow Airport: लखनऊ एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, हाई अलर्ट घोषित

पुलिस ने हाई अलर्ट घोषित कर दिया है. सड़क से लेकर सार्वजनिक स्थानों तक चेकिंग शुरू कर दी गई है.

Bomb Threat Lucknow Airport: लखनऊ एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, हाई अलर्ट घोषित
(Photo Credit : Twitter)

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है. पूछताछ और जांच के दौरान पता चला कि पकड़ा गया संदिग्ध मानसिक विक्षिप्त है. पुलिस ने हाई अलर्ट घोषित कर दिया है. सड़क से लेकर सार्वजनिक स्थानों तक चेकिंग शुरू कर दी गई है.

पुलिस के मुताबिक एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी पुलिस के एकीकृत कंट्रोल रूम यूपी 112 पर आई थी. इस सूचना के बाद पुलिस ने इलेक्ट्रानिक सर्विलांस के जरिए कॉल करने वाले व्यक्ति को ट्रैस किया तो उसका मोबाइल नंबर लखनऊ में ही पाया गया. इसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर पहुंच कर दबोच लिया.

इससे पहले शनिवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बम होने की सूचना मिली थी. यह सूचना शाम 4:15 बजे मिली. इसके बाद हड़कंप मच गया. कॉल करने वाले ने रेलवे को ट्रेन का संचालन 15 मिनट की देरी से करने को कहा था. छानबीन कराई गई तो पता चला कि सूचना झूठी थी.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 22, 2023 08:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).