Bihar Caste-Based Census: नीतीश सरकार ने जारी की जाति जनगणना रिपोर्ट, अत्यंत पिछड़ा वर्ग 36.01%, जानें अन्य जातियों की संख्या
बिहार की नीतीश सरकार ने आज यानी सोमवार (02 अक्टूबर) को बिहार में हुई जाति आधारित जनगणना की रिपोर्ट जारी कर दी है. रिपोर्ट के अनुसार बिहार में पिछड़ा वर्ग 27.13%, अत्यंत पिछड़ा वर्ग 36.01%, सामान्य वर्ग 15.52% है
Bihar Caste Based Census Report Released: बिहार की नीतीश सरकार ने आज यानी सोमवार (02 अक्टूबर) को बिहार में हुई जाति आधारित जनगणना की रिपोर्ट जारी कर दी है. बिहार अपर मुख्य सचिव विवेक कुमार सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि बिहार में पिछड़ा वर्ग 27.13%, अत्यंत पिछड़ा वर्ग 36.01%, सामान्य वर्ग 15.52% है. वहीं उन्होंने अपनी रिपोर्ट में बताया कि बिहार की कुल आबादी 13 करोड़ से अधिक है. बीते कई महीनों से बिहार में जाति जनगणना को लेकर मांग की जा रही थी.
वहीं इससे पहले सीएम नीतीश कुमार ने कहा था कि हमलोग 'यंगर एज' से इसकी मांग करते रहे हैं. जनगणना का काम वर्ष 2021 में होना चाहिए था, जो नहीं हुआ, ये सब काम करा दिए जायेंगे तो लोगों को काफी फायदा होगा. सीएम ने कहा वर्ष 2024 के बाद जातिगत जनगणना कराये जाने की बात को लेकर सवाल किया तो मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक यह हो जाना चाहिए था, इसमें देरी क्यों हो रही है। वर्ष 2024 में शुरू करने की क्या जरूरत है, इसको तत्काल शुरू कर देना चाहिए.
उन्होंने कहा कि वर्ष 1931 से जनगणना का काम किया जा रहा है.प्रत्येक दस वर्ष पर जनगणना का काम किया जाता है, यह पिछली बार नहीं किया गया.
Tweet:
The report of the caste-based census conducted in Bihar has been released. Backward class in Bihar is 27.13%. The extremely backward class is 36.01%, General category is 15.52%. The total population of Bihar is more than 13 crores: Vivek Kumar Singh, Additional Chief Secretary,… pic.twitter.com/SWlpjyWF9C
— ANI (@ANI) October 2, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 02, 2023 01:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

