Jeans And T-shirt Ban: बिहार शिक्षा विभाग के कर्मचारी नहीं पहन सकेंगे जींस-टीशर्ट, फॉर्मल ड्रेस कोड का करना होगा पालन
बिहार शिक्षा विभाग ने अपने सभी कर्मचारी और अधिकारियों के लिए एक जरूरी आदेश जारी किया है. विभाग ने सभी कर्मचारियों और पदाधिकारियों के जींस और टीशर्ट पहनने पर रोक लगा दी है.
Jeans And T-shirt Ban in Bihar Education Department: बिहार शिक्षा विभाग ने अपने सभी कर्मचारी और अधिकारियों के लिए एक जरूरी आदेश जारी किया है. जारी आदेश के अनुसार, सभी को फॉर्मल ड्रेस कोड का पालन करना होगा, विभाग ने सभी कर्मचारियों और पदाधिकारियों के जींस और टीशर्ट पहनने पर रोक लगा दी है. इस संबंध में 28 जून को शिक्षा विभाग ने लिखित आदेश जारी किया है.
बिहार शिक्षा विभाग के कर्मचारी नहीं पहन सकेंगे जींस-टीशर्ट, फॉर्मल ड्रेस कोड का का करना होगा पालन, 28 जून को शिक्षा विभाग ने जारी किया लिखित आदेश pic.twitter.com/fXHKci9l7Z
— Shubham Rai (@shubhamrai80) June 29, 2023
आदेश में कहा गया है की शिक्षा विभाग में पदस्थापित कर्मचारी गरिमा के तहत ड्रेस पहनकर नहीं आ रहे जो कार्यालय ने नियमों के अनुसार सही नहीं है. सभी पदाधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है कि कार्यालय नियम के तहत ही ड्रेस पहन कर आएं. किसी भी परिस्थिति में जींस टीशर्ट पहनकर नहीं आए.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 29, 2023 03:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

