देश

Death By Momo: मोमोज खाने से हुई मौत! 2 दोस्तों के बीच लगी थी बाजी, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

डॉक्टर का कहना है कि मोमोज को ठीक से चबाकर नहीं खाना भी उसकी मौत की एक वजह हो सकती है. मोमोज को ठीक से चबाकर खाने के बजाय ऐसे ही निगल जाने से गले में जाकर फंस सकता है. ऐसी स्थिति में जान भी जा सकती है.

Death By Momo: मोमोज खाने से हुई मौत! 2 दोस्तों के बीच लगी थी बाजी, पिता ने लगाया हत्या का आरोप
(Photo Credit : Twitter)

बिहार के गोपालगंज में मोमोज खाने से एक युवक की मौत की खबर सामने आई है. मृतक के पिता ने दोस्तों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है. थानाध्यक्ष शशि रंजन कुमार ने बताया कि युवक की मौत जीत-हार की बाजी में मोमोज खाने के दौरान हुई, लेकिन पुलिस घटना की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को शव सौंप दिया है.

मृत युवक की पहचान थावे थाने के सिहोरवा गांव निवासी विशुन मांझी के पुत्र विपिन कुमार पासवान (25 साल) के रूप में की गई है.  सदर अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एसके ने अत्यधिक मोमोज खाने को लेकर चेतावनी दी है. डॉक्टर का कहना है कि मोमोज को ठीक से चबाकर नहीं खाना भी उसकी मौत की एक वजह हो सकती है. मोमोज को ठीक से चबाकर खाने के बजाय ऐसे ही निगल जाने से गले में जाकर फंस सकता है. ऐसी स्थिति में जान भी जा सकती है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ABP News (@abpnewstv)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2023 03:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).