Bihar: अपराधी बेलगाम! दानापुर में एक शख्स की गोली मारकर हत्या, बेगूसराय में भी बदमाशों का आतंक
बिहार में अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं. लगातार अपराध की कई घटनाएं सामने आ रही हैं. दानापुर में एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई. अभिनव धीमान, एएसपी, दानापुर ने बताया कि प्रिंस कुमार नाम के शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई.
बिहार में अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं. लगातार अपराध की कई घटनाएं सामने आ रही हैं. दानापुर में एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई. अभिनव धीमान, एएसपी, दानापुर ने बताया कि प्रिंस कुमार नाम के शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई. उनके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया. आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं. घटना के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. मामले की जांच चल रही है. VIDEO: पटना में पार्किंग को लेकर विवाद, 5 को मारी गोली, 2 लोगों की मौत; बैंक्वेट हॉल में भी लगाई आग.
वहीं बेगूसराय में शनिवार देर रात अपराधियों ने दो युवकों को गोली मार दी. इसमें एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत गंभीर है. उसका इलाज चल रहा है. घटना सिंघौल ओपी क्षेत्र नागदह मोहल्ले की है. स्थानीय लोगों का कहना है कि शनिवार की देर रात कुछ बदमाश नागदह मोहल्ला में हंगामा कर रहे थे. दोनों युवक भी इसी दौरान अपने घर लौट रहे थे. दोनों ने हंगामा कर रहे बदमाशों का हल्ला-गुल्ला करने से मना किया. गुस्से में आकर बदमाशों को दोनों को गोलियों से भून डाला.
Bihar | A man named Prince Kumar was shot dead in Danapur. His dead body was sent for postmortem. Efforts are underway to nab the accused. Reason behind the incident is yet to be ascertained. Investigation in the case is underway: Abhinav Dhiman, ASP, Danapur (19.02) pic.twitter.com/2PeNBpEgsD
— ANI (@ANI) February 20, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 20, 2023 08:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

