New ₹1000 Currency Note Update: एक हजार रुपये के नोट के बारे में आई बड़ा अपडेट, आरबीआई इसको लेकर नहीं कर रही कोई विचार- सूत्र
₹2000 के नोट बंद होने के बाद लोग कयास लगा रहे थे कि आरबीआई बहुत जल्द ₹1000 के नोट को वापस लाए लेकिन ANI की एक रिपोर्ट के मुताबिक केंद्रीय बैंक 1,000 रुपये के नोट को दोबारा शुरू करने पर विचार नहीं कर रहा है.
Rs 1000 Currency Notes To Be Re-Introduced: ₹2000 के नोट बंद होने के बाद लोग कयास लगा रहे थे कि आरबीआई बहुत जल्द ₹1000 के नोट को वापस लाए लेकिन ANI की एक रिपोर्ट के मुताबिक केंद्रीय बैंक 1,000 रुपये के नोट को दोबारा शुरू करने पर विचार नहीं कर रहा है. सूत्रों ने शुक्रवार, 20 अक्टूबर को कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) 1000 रुपये के नोट को फिर से शुरू करने पर विचार नहीं कर रहा है. यह घटनाक्रम उन अफवाहों के बाद आया है जिसमें दावा किया गया था कि आरबीआई 1,000 रुपये के नोट को फिर से प्रचलन में ला सकता है. बता दें कि आरबीआई ने इस साल मई के मध्य में 2,000 रुपये के नोटों को चलन से हटाने की घोषणा की थी. जुलाई में, वित्त मंत्रालय ने उन अफवाहों को खारिज कर दिया, जिनमें कहा गया था कि वे अर्थव्यवस्था में 1,000 रुपये के नोटों को फिर से शुरू करने की योजना नहीं बना रहे हैं.
ट्वीट देखें:
RBI is not in consideration of the re-introduction of Rs 1000 note: Sources
— ANI (@ANI) October 20, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 20, 2023 01:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

