देश

Bengaluru Shocker: सिरफिरे आशिक ने पूर्व प्रेमिका को अश्लील तस्वीरें वायरल करने की धमकी देने के बाद मां को भेजा वीडियो; केस हुआ दर्ज

बेंगलुरु के बनशंकरी के एक 24 वर्षीय शख्स पर अपनी पूर्व प्रेमिका को परेशान करने का आरोप लगाया गया है. पीड़िता वर्तमान में यूरोप में मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही है. शख्स ने कथित तौर पर पीड़िता की अश्लील तस्वीरें ऑनलाइन अपलोड करने की धमकी दी. इसके बाद भी वो नहीं रुका और उसकी मां को एक अश्लील वीडियो भी भेज दिया.

Bengaluru Shocker: सिरफिरे आशिक ने पूर्व प्रेमिका को अश्लील तस्वीरें वायरल करने की धमकी देने के बाद मां को भेजा वीडियो; केस हुआ दर्ज
Arrest (Photo Credits: Twitter)

बेंगलुरु के बनशंकरी के एक 24 वर्षीय शख्स पर अपनी पूर्व प्रेमिका को परेशान करने का आरोप लगाया गया है. पीड़िता वर्तमान में यूरोप में मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही है. शख्स ने कथित तौर पर पीड़िता की अश्लील तस्वीरें ऑनलाइन अपलोड करने की धमकी दी. इसके बाद भी वो नहीं रुका और उसकी मां को एक अश्लील वीडियो भी भेज दिया. एक रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता के पिता ने गिरिनगर पुलिस को उत्पीड़न की सूचना दी. उन्होंने कहा कि पीड़िता द्वारा अपना मोबाइल नंबर बदलने के बावजूद, शख्स नया नंबर पाने में कामयाब रहा और एक महीने से उसे अश्लील संदेशों और धमकियों से परेशान कर रहा है. इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है और शख्स का पता लगाने और उसका उपकरण जब्त करने के प्रयास कर रही हैं.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 22, 2024 06:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).