देश

Bastille Day Parade 2023: पंजाब रेजिमेंट के सैनिकों ने फ्रांस में बैस्टिल डे परेड की प्रैक्टिस के दौरान लगाए 'भारत माता की जय' के नारे, देखें वीडियो

फ्रांस में बैस्टिल दिवस (Bastille Day) समारोह में भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व पंजाब रेजिमेंट करेगी. परेड में भारतीय सशस्त्र बलों की 269 सदस्यीय त्रि-सेवा टुकड़ी अपने फ्रांसीसी समकक्षों के साथ मार्च करेगी. इस परेड के प्रैक्टिस का एक वीडियो सामने आया है...

Bastille Day Parade 2023: पंजाब रेजिमेंट के सैनिकों ने फ्रांस में बैस्टिल डे परेड की प्रैक्टिस के दौरान लगाए 'भारत माता की जय' के नारे, देखें वीडियो
पंजाब रेजिमेंट ने फ़्रांस में लगाए भारत माता की जय के नारे (Photo: ANI)

फ्रांस में बैस्टिल दिवस (Bastille Day) समारोह में भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व पंजाब रेजिमेंट करेगी. परेड में भारतीय सशस्त्र बलों की 269 सदस्यीय त्रि-सेवा टुकड़ी अपने फ्रांसीसी समकक्षों के साथ मार्च करेगी. इस परेड के प्रैक्टिस का एक वीडियो सामने आया है. जिसमें 'जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल', भारतीय सेना की जय, भारत माता की जय' के नारे पंजाब रेजिमेंट के सैनिकों द्वारा लगाए जा रहे हैं. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन (Emmanuel Macron) के निमंत्रण पर, पीएम मोदी 14 जुलाई को फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस पर सम्मानित अतिथि होंगे. यह भी पढ़ें: PM Modi To Visit France-UAE: देश की भलाई के लिए फ्रांस और संयुक्त अरब अमीरात जाएंगे प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी

बैस्टिल डे पर त्रि-सेवा दल में सेना की सबसे वरिष्ठ राइफल रेजिमेंट राजपूताना राइफल्स का 38 सदस्यीय बैंड भी शामिल है. इसके अलावा, चार IAF राफेल लड़ाकू विमान भी परेड के दौरान फ्लाई पास्ट का हिस्सा बनेंगे.

देखें वीडियो:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2023 11:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).