त्योहार

Ayodhya Deepostav 2021 Live Streaming: रिकॉर्ड 9 लाख दीयों से जगमगाई रामनगरी अयोध्या, यहां देखिए भव्य दीपोत्सव समारोह का सीधा प्रसारण

दिवाली के मौके पर अयोध्या में रामनगरी में दीपोत्सव आज से शुरू हो रहा है. इस बार दीपोत्सव कार्यक्रम की गूंज पूरी दुनिया में गूंजने वाली है. राम की पैड़ी के आसपास नौ लाख से अधिक दीये जलाए जाएंगे जबकि शहर के विभिन्न हिस्सों में करीब तीन लाख दीये जलाए जाएंगे. गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम इनकी गिनती करेगी.

Ayodhya Deepostav 2021 Live Streaming: रिकॉर्ड 9 लाख दीयों से जगमगाई रामनगरी अयोध्या, यहां देखिए भव्य दीपोत्सव समारोह का सीधा प्रसारण
अयोध्या का प्रसिद्ध दीपोत्‍सव समारोह (Photo Credits: Twitter)

उत्तर प्रदेश में दिवाली के पावन अवसर पर प्रसिद्ध दीपोत्सव समारोह आज शाम 6 बजे अयोध्या में शुरू होगा. प्रत्येक वर्ष उत्सव की भव्‍यता बढ़ रही है. केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ महोत्सव में हिस्सा लेने के लिए पहुंच गए हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज ही अयोध्या में 661 करोड़ रुपये की 50 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम 5 वर्ष पहले योगी सरकार ने शुरू किया था.

दिवाली के उपलक्ष्य में आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम का अयोध्या से लाइव प्रसारण यहां देखें-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 03, 2021 05:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).