Ayodhya Airport: अयोध्या एयरपोर्ट के उद्घाटन से पहले फ्लाइट का हुआ ट्रायल रन, रनवे पर उतरा एयरक्राफ्ट; देखें VIDEO
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां तेजी से जारी है. इस बीच, शुक्रवार को अयोध्या के मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट का ट्रायल रन किया गया. इस दौरान रनवे पर एयरक्राफ्ट उतारा गया. जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे.
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां तेजी से जारी है. इस बीच, शुक्रवार को अयोध्या के मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट का ट्रायल रन किया गया. इस दौरान रनवे पर एयरक्राफ्ट उतारा गया. जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे. 30 दिसंबर को ही इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस दिल्ली से अयोध्या के लिए अपनी उद्घाटन उड़ान का परिचालन करेगी. इसके बाद, 6 जनवरी, 2024 से दिल्ली और अयोध्या के बीच सीधी उड़ान के लिए वाणिज्यिक परिचालन शुरू होगा. यह भी पढ़ें- प्यारी-सी बच्ची ने 'मेरे घर राम आए हैं' गाने पर किया शानदार डांस, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शेयर किया VIDEO
देखें वीडियो-
अयोध्या में श्रीराम इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लोकार्पण से पहले हुआ ट्रायल। अयोध्या एयरपोर्ट के रनवे पर उतरा एयरक्राफ्ट। pic.twitter.com/1kzz3l8upC
— SANJAY TRIPATHI (@sanjayjourno) December 22, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 22, 2023 04:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

