देश

Kedarnath Avalanche Video: केदारनाथ के पहाड़ों पर आया एवलांच, हिमस्खलन का वीडियो देखकर सहमे लोग

एवलांच के बाद बर्फ का एक बहुत बड़ा हिस्सा नीचे की ओर गिरता नजर आ रहा है. इसके साथ ही तेज आवाज भी सुनाई दे रही है. वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है मानो बर्फ की आंधी चल रही हो.

Kedarnath Avalanche Video: केदारनाथ के पहाड़ों पर आया एवलांच, हिमस्खलन का वीडियो देखकर सहमे लोग
(Photo Credit : PTI)

Avalanche Hits Mountains Behind Kedarnath Temple: केदारनाथ धाम के पीछे की पहाड़ियों पर एक बार फिर एवलांच की घटना सामने आई है. हिमस्खलन की ये जगह केदारनाथ मंदिर से करीब 4 किमी पीछे है. एवलांच के बाद बर्फ का एक बहुत बड़ा हिस्सा नीचे की ओर गिरता नजर आ रहा है. इसके साथ ही तेज आवाज भी सुनाई दे रही है. वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है मानो बर्फ की आंधी चल रही हो, हालांकि इससे फिलहाल किसी तरह के नुकसान की कोई भी खबर नहीं है.

इस एवलांच को देखकर श्रद्धालुओं की सांसे थम गई. पिछले यात्रा सीजन के दौरान भी इन बर्फीली पहाड़ियों पर तीन बार एवलांच हुआ था. इस बार भी अप्रैल माह में एवलांच की घटना सामने आई थी. केदारधाम में बार बार आ रहे एवलांच पर पर्यावरण विशेषज्ञों ने चिंता जताई है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 08, 2023 06:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).