Dhar Bhojshala ASI Survey: मध्य प्रदेश की धार भोजशाला का ज्ञानवापी की तरह होगा सर्वे, कोर्ट ने दी इजाजत
मध्य प्रदेश की भोजशाला मामले में कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है. कोर्ट ने भोजशाला में एएसआई सर्वे करने की इजाजत दे दी है. मामले में पैरवी कर रहे वकील विष्णु शंकर जैन ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा कि इंदौर हाई कोर्ट ने उनकी अपील पर सर्वे की इजाजत दे दी है.
Bhojshala ASI Survey: धार भोजशाला मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने बड़ा फैसला सुनाया है. कोर्ट ने भोजशाला में एएसआई सर्वे करने की इजाजत दे दी है. यानी ज्ञानवापी की तरह धार भोजशाला का भी एएसआई सर्वे होगा. मामले में पैरवी कर रहे वकील विष्णु शंकर जैन (Vishnu Shankar Jain) ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा कि इंदौर हाई कोर्ट ने उनकी अपील मान ली है. कोर्ट ने धार भोजशाला में एएसआई सर्वे की इजाजत दे दी है.
दरअसल हिंदू संगठन भोजशाला को राजा भोज कालीन इमारत बताते हुए इसे सरस्वती का मंदिर मानते हैं. हिंदुओं का तर्क है कि राजवंश काल में यहां कुछ समय के लिए मुस्लिमों को नमाज पढ़ने की अनुमति दी गई थी. दूसरी ओर, मुस्लिम समाज का कहना है कि वो सालों से यहां नमाज पढ़ते आ रहे हैं. मुस्लिम इसे भोजशाला-कमाल मौलाना मस्जिद कहते हैं. जिसके बाद धार भोजशाला का सर्वे करवाने को लेकर इंदौर हाईकोर्ट बेंच में एक याचिका दायर की गई
Tweet:
Advocate Vishnu Shankar Jain tweets, "My request for ASI survey of bhojshala/dhar in Madhya Pradesh is allowed by Indore High Court..." pic.twitter.com/MzJdLbCDq5
— ANI (@ANI) March 11, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 11, 2024 03:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

