Delhi: मायापुरी थाने में तैनात ASI शंभु दयाल शहीद, स्नैचर ने चाकू से किया था वार, अस्पताल में तोड़ा दम
आरोपी ने इन पर तब वार किया था जब उसे पकड़कर थाना ला रहे थे. वह राजस्थान के सीकर के रहने वाले थे. उनका अंतिम संस्कार तहसील नीम का थाना के गांव गवली बिहारीपुर किया जाएगा.
दिल्ली: मायापुरी थाने के घायल एएसआई शंभु दयाल की उपचार के दौरान मौत हो गई, वह झपटमार के आरोपित द्वारा चाकू के वार से घायल हुए थे. उन्हें इलाज के लिए करोलबाग स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था. आरोपी ने इन पर तब वार किया था जब उसे पकड़कर थाना ला रहे थे. वह राजस्थान के सीकर के रहने वाले थे. उनका अंतिम संस्कार तहसील नीम का थाना के गांव गवली बिहारीपुर किया जाएगा.
दिल्ली पुलिस ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए लिखा "बीती 4 जनवरी को मायापुरी थाने में तैनात ASI शंभु दयाल एक स्नैचर को पकड़ने के दौरान चाकू से हमला किये जाने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे. BLK हॉस्पिटल में इलाज के दौरान आज वे शहीद हो गए. हमें अपने इस बहादुर अधिकारी के साहस और कर्तव्यनिष्ठा पर गर्व है. उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि."
(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)