देश

Ashok Tanwar to Join BJP Today: अशोक तंवर आज BJP में होंगे शामिल, हरियाणा में आप से नाराज होकर कल दिया था इस्तीफा

हरियाणा में आम आदमी पार्टी से नाराज होकर युवा नेता अशोक तंवर ने कल इस्तीफा दे दिया था. आप से इस्तीफा देने के बाद अशोक तंवर आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले हैं.

Ashok Tanwar to Join BJP Today: अशोक तंवर आज BJP में होंगे शामिल, हरियाणा में आप से नाराज होकर कल दिया था इस्तीफा
Ashok Tanwar - ANI

Ashok Tanwar to join BJP Today: हरियाणा में आम आदमी पार्टी से नाराज होकर युवा नेता अशोक तंवर ने कल इस्तीफा दे दिया था. आप से इस्तीफा देने के बाद अशोक तंवर आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले हैं.  हरियाणा में आम आदमी पार्टी को लोकसभा चनाव से पहले कल बड़ा झटका देते हुए आप नेता अशोक तंवर ने  पार्टी छोड़ दी  थी.

केजरीवाल को पत्र लिखकर दिया इस्तीफा:

अशोक तंवर ने आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को लिखे पत्र में कहा, ''वर्तमान राजनीतिक परिदृश्‍य और कांग्रेस के साथ आपके जुड़ाव को देखते हुए मेरी नैतिकता मुझे आम आदमी पार्टी की हरियाणा चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष के रूप में बने रहने की अनुमति नहीं देती. इसलिए, कृपया आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और अन्य सभी जिम्मेदारियों से मेरा इस्तीफा स्वीकार करें.

अशोक तंवर आज BJP में होंगे शामिल:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 20, 2024 11:09 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).