Earthquake in Bikaner: राजस्थान के बीकानेर में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.2 रही तीव्रता
The latest Tweet by ANI Hindi News states, 'राजस्थान के बीकानेर में 4.2 तीव्रता का भूकंप आया: राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र'
पिछले कुछ दिनों से देश के विभिन्न हिस्सों में भूकंप के झटके लगातार महसूस किए जा रहे हैं. रविवार सुबह राजस्थान के बीकानेर में भूकंप के झटके महसूस किए गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.2 रही. भूकंप के झटके तड़के 2 बजकर 16 मिनट पर महसूस किए गए और इसका केंद्र बीकानेर से 516 किलोमीटर दूर पश्चिम में रहा. इस भूकंप में किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है.
इससे पहले बीते मंगलवार को ही भारत के कई राज्यों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.6 थी. इस भूकंप का असर दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हिमाचल, पंजाब, मध्यप्रदेश और उत्तराखंड समेत पूरे उत्तर भारत में दिखा. इन झटकों के बाद लोग दहशत में आ गए और अपने अपने घरों से बाहर आ गए. भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान का हिंदू कुश क्षेत्र था. गनीमत रही कि अब तक देश से किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई थी.
राजस्थान के बीकानेर में 4.2 तीव्रता का भूकंप आया: राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र pic.twitter.com/PpPAA42n6j
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 26, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 26, 2023 06:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

