देश

Maharashtra Road Accident: अमरावती में छात्रों को लेकर जा रही ट्रैक्टर की ट्रॉली पलटी, 22 छात्र घायल (Watch Video)

महाराष्ट्र के अमरावती में शुक्रवार को छात्रों को लेकर जा रही एक टैक्टर की ट्राली पलट गई. जिसकी वजह से 22 छात्र जख्मी हो गए. जिन्हें पास के अस्पताल में आनन-फानन में भर्ती करवाया गया. जख्मी लोगों में करीब 17 लोगों को इलाज के बाद छोड़ दिया गया

Maharashtra Road Accident: अमरावती में छात्रों को लेकर जा रही ट्रैक्टर की ट्रॉली पलटी, 22 छात्र घायल (Watch Video)
Tractor

Maharashtra Road Accident: महाराष्ट्र के अमरावती में शुक्रवार को छात्रों को लेकर जा रही एक टैक्टर की ट्राली पलट गई. जिसकी वजह से 22 छात्र जख्मी हो गए. जिन्हें पास के अस्पताल में आनन-फानन में भर्ती करवाया गया. जख्मी लोगों में करीब 17 लोगों को इलाज के बाद छोड़ दिया गया. वहीं बचे लोगों में कुछ को गंभीर चोटें आई है. जिसके चलते बचे हुए घायल छात्रों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि पाटिल संगलुदकर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना श्रम संस्कार विशेष शिविर का सात दिवसीय आयोजन किया गया था. शुक्रवार को इस कैंप के समापन के साथ ही छात्र ट्रैक्टर के ट्रोली में सवार होकर दरियापुर आ रहे थे. इसी दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई और यह हादसा हो गया.

Video:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 25, 2023 06:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).