AAP विधायक अमानतुल्लाह खान को दिल्ली पुलिस की एंटी करप्शन ब्रांच (Anti Corruption Branch Delhi) ने गिरफ़्तार (Amanatullah Khan Arrested) कर लिया है. एसीबी ने आज अमानतुल्ला से पूछताछ के बाद उनके घर और पांच ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की थी. उनपर चेयरमैन रहते हुए वक़्फ़ बोर्ड की संपत्ति को ग़लत तरीक़े से किराए पर देने का आरोप है.

शुक्रवार को अमानतुल्लाह के दो करीबियों के ठिकानों से 24 लाख रुपए कैश और दो पिस्टल बरामद की गई हैं. इनमें एक पिस्टल विदेशी है, जिसका लाइसेंस नहीं है. ACB के मुताबिक अमानतुल्लाह के घर आज रेड मारी थी. उनके खिलाफ सुबूतों और आपत्तिजनक सामग्री के आधार पर गिरफ्तारी की गई है.

(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)