देश

Umesh Kolhe Murder Case: अमरावती हत्याकांड के चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया

उमेश कोल्हे हत्याकांड के सभी चारों आरोपियों को अमरावती कोर्ट में पेश किया गया. अमरावती के श्याम चौक क्षेत्र के घंटाघर के पास 21 जून की रात करीब साढ़े 10 बजे उमेश की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी.

Umesh Kolhe Murder Case: अमरावती हत्याकांड के चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया
Umesh Kolhe Murder Case (Photo Credits: ANI)

महाराष्ट्र: उमेश कोल्हे हत्याकांड के सभी चारों आरोपियों को अमरावती कोर्ट में पेश किया गया. इनमेंं मुदस्सिर अहमद उर्फ़ सोनू रजा वल्दे, शाहरुख़ पठान उर्फ़ बादशाह हिदायत खान, अब्दुल तौफ़ीक़ उर्फ़ नानु शेख़ तसलीम और सोएब खान उर्फ़ भूर्या शामिल हैं.

पुलिस के मुताबिक, आरोपी इरफान खान ने उमेश प्रह्लादराव कोल्हे की हत्या की साजिश रची थी और अन्य लोगों को इसमें शामिल किया था. अमरावती के श्याम चौक क्षेत्र के घंटाघर के पास 21 जून की रात करीब साढ़े 10 बजे उमेश की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी. केंद्रीय गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने ट्वीट करके जानकारी दी थी कि मामले की जांच एनआईए (NIA) को सौंप दी गयी है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2022 04:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).