Urinated On Woman: महिला पर पेशाब करने वाले आरोपी के खिलाफ Air India का एक्शन, यात्री पर लगाया 30 दिन का बैन
बुजुर्ग महिला ने अपने पत्र में लिखा है कि "नशे में धुत एक शख्स मेरी सीट के पास आ गया. उसने अपनी पैंट खोली और मुझे अपने प्राइवेट पार्ट्स दिखाने लगा."
Drunk Male Passenger urinated on a Woman in Air India: शराब के नशे में एयर इंडिया में बैठे पुरुष यात्री ने न्यूयॉर्क से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की एक फ्लाइट में बिज़नेस क्लास में बैठी एक महिला यात्री (70) पर पेशाब करने के मामले में अब एयर इंडिया ने एक्शन ले लिया है. एयर इंडिया ने पुरूष यात्री पर 30 दिन का बैन लगा दिया है.
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, ये घटना बीते साल 26 नवंबर को एयर इंडिया की फ्लाइट AI-102 में हुई थी. जिसने न्यूयॉर्क के जेएफके एयरपोर्ट से दोपहर एक बजे उड़ान भरी थी. बुजुर्ग महिला ने अपने पत्र में लिखा है कि लंच परोसे जाने के कुछ देर बाद लाइट बंद कर दी गईं. इसी दौरान नशे में धुत एक शख्स मेरी सीट के पास आ गया. उसने अपनी पैंट खोली और मुझे अपने प्राइवेट पार्ट्स दिखाने लगा. वह शख्स मुझ पर पेशाब करने के बाद वहीं खड़ा रहा और बेशर्मी से अपने प्राइवेट पार्ट्स का प्रदर्शन करता रहा.
#AirIndia pic.twitter.com/8tIvhly3qH
— NDTV (@ndtv) January 4, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 04, 2023 04:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

