देश

सीएम योगी के जनसंख्या वाले बयान पर AIMIM प्रमुख ओवैसी ने उठाए सवाल, पूछा- क्या मुसलमान भारत के मूल निवासी नहीं हैं?

जनसंख्या को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हालिया बयान पर विवाद छिड़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से उनके उस बयान पर सवाल पूछा कि क्या मुसलमान भारत के मूल निवासी नहीं हैं?

सीएम योगी के जनसंख्या वाले बयान पर AIMIM प्रमुख ओवैसी ने उठाए सवाल, पूछा- क्या मुसलमान भारत के मूल निवासी नहीं हैं?

जनसंख्या को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के हालिया बयान पर विवाद छिड़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (AIMIM chief Asaduddin Owaisi) ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से उनके उस बयान पर सवाल पूछा कि क्या मुसलमान भारत के मूल निवासी नहीं हैं? यदि हम वास्तविकता देखें, तो मूल निवासी केवल आदिवासी और द्रविड़ लोग हैं. यूपी में बिना किसी कानून के 2026-2030 तक वांछित प्रजनन दर हासिल कर ली जाएगी.

दरअसल सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को विश्व जनसंख्या दिवस पर लखनऊ में कार्यक्रम में यूपी की बढ़ती आबादी पर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि हमें यह ध्यान रखना होगा कि जनसंख्या नियंत्रण का कार्यक्रम सफलतापूर्वक आगे बढ़े लेकिन जनसांख्यिकी असंतुलन भी पैदा न होने पाए.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2022 04:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).