देश

Himachal Pradesh Landslide: वायनाड के बाद अब हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन, पांवटा साहिब में सड़कें हुई बंद- VIDEO

हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब में भारी भूस्खलन हुआ है. सड़कों पर मलबा आने से सतौन और कांति मशवा मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया है. लैंडस्लाइड के चलते लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

Himachal Pradesh Landslide: वायनाड के बाद अब हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन, पांवटा साहिब में सड़कें हुई बंद- VIDEO
Photo- IANS

Himachal Pradesh Landslide: हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब में भारी भूस्खलन हुआ है. सड़कों पर मलबा आने से सतौन और कांति मशवा मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया है. ग्रामीणों और छात्रों का कहना है कि लगातार बारिश और लैंडस्लाइड के चलते उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. गाड़ियों का आवागमन बंद होने से उनकी जिंदगी ठहर सी गई है. इस बीच मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने राज्य के कई भागों में 6 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना जताई है. IMD ने 31 जुलाई से 2 अगस्त तक कुछ भागों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट और 3 से 6 अगस्त के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब में भारी भूस्खलन

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2024 04:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).